पटना। कटिहार में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह घटना सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव के पास की है। इस घटना में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल […]
पटना। कटिहार में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह घटना सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव के पास की है। इस घटना में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस हादसे में घायल आरती देवी का कहना है कि वे लोग कोसी नदी में सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन के लिए गए थे। वापसी के दौरान कुछ लोग पहले से ही घात लगाकर इंतजार कर रहे थे, जिन्होंने अचानक सब पर हमला कर दिया। इस हमले में विसर्जन के लिए गई कई महिलाएं और पुरुष भी घायल हो गए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सेमापुर और सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस को मामला शांत करवाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें बीसू राय गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जारी है। घायलों द्वारा बताए गए लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।