पटना। देश भर में आज 76वां गणतंत्र का दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया है। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया। झंडा फहराने के बाद राज्यपाल ने कहा कि इस साल सरकार ने 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने […]
पटना। देश भर में आज 76वां गणतंत्र का दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया है। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया। झंडा फहराने के बाद राज्यपाल ने कहा कि इस साल सरकार ने 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। साथ ही 34 लाख लोगों को रोजगार के मौके दिए जाएंगे।
राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बीते सालों में लगभग 9 लाख लोगों को नौकरियां दी गई। साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सरकार ने बेहतर काम किया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि सरकार नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है। इस साल 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी। वहीं 34 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पहले स्कूलों और शिक्षकों की संख्या कम थी। इसलिए बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए हैं।
स्कूल की आधारभूत संरचनाओं को भी मजबूत दी गई है। नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई। बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की गई है। नियोजित शिक्षकों की परीक्षा लेकर उन्हें सरकारी शिक्षक बनाया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। साल 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
2016 से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। बिहार में जीविका के तहत 10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह बनाए है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘राज्य सरकार ने साल 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की।