Saturday, October 19, 2024

Accident: हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार

पटना। हाजीपुर महनार रोड बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर में बड़ा हादसा हो गया है। एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दी

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी के करण कुमार एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर के स्थानीय लाल रंजन कुमार के रूप में हुई है। करण अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़े थे।

हादसे की सूचना परिवार को दी

घायल नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर बिंद टोली निवासी रंजीत कुमार और धर्मेंद्र महतो के 13 साल के बेटे आकाश कुमार बताए हैं। वहीं सदर अस्पताल से ड्राइवर घायल अवस्था में मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी इस हादसे में घायल और मृतकों के लोगों को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया है।‌

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news