Monday, October 28, 2024

Bihar Weather: दाना तूफान की सक्रियता में कमी, राज्य में बढ़ी ठंड

पटना। बिहार में चक्रवाती तूफान ‘दाना’की सक्रियता में कमी है, लेकिन राज्य में इसके प्रभाव में कमी आई है। दाना तुफान का प्रभाव प्रदेश में 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश में पुरवा हवा चलने की संभावना है, जिससे 31 अक्टूबर तक ठंड रह सकती है।

तापमान में कमी आई

मौसम विभाग के मुताबिक दीपावली के बाद मौसम के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के 20 जिलों में अगले 2 दिनों तक काले बादल छाए रहेंगे। वहीं कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक ओडिशा में अब भी कम दबाव का क्षेत्र बना है। जिसकी वजह से बिहार में पुरवा हवा चल रही है।

सामान्य से कम बारिश हुई

इस हवा से 2- 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। तापमान बढ़ने के बाद भी मौसाम सामान्य बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी डाटा के मुताबिक प्रदेश में अभी तक 17 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य से 72% फीसदी कम है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश मुंगेर और सबसे कम बक्सर बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक IMD ने 8 जिलों का आंकड़ा जारी किया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news