Thursday, September 19, 2024

Disease: ओडिशा गए मजदूरों की रहस्यमयी बीमारी से मौत, 2 का इलाज जारी

पटना। बिहार की राजधानी जिले में बाढ़ से पिछले दिनों ओडिशा से लौटे एक और मजदूर की जान चली गई। इस रहस्यमायी बीमारी से अब तक 4 मजदूरों की मौत हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में बवाल मचा हुआ है। चारों मजदूर बिहार से ओडिशा मजदूरी करने गए थे। लोगों ने बताया कि मजदूरों को सुनसान जंगल में टावर लगाने का काम मिला था।

मजदूर रहस्यमयी बीमारी की चपेट में

वहीं यह सभी मजदूर किसी बीमारी की चपेट में आ गए। इसके बाद एक के बाद एक चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि इस बीमारी से पीड़ित 2 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। विशेषज्ञों के मुताबिक मजदूरों की जान मलेरिया के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित चौथे मजदूर शाहिद ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत पश्चिम बंगाल के आसनमोल के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

साथी मजदूरों का इलाज जारी

वहीं उसके साथी मजदूर मों सलीम और उमर उर्फ चुन्नु का इलाज अभी जारी है। मजदूरों के परिवार वाले मजदूरों की लगातार हो रही मौतों से दहशत में है। कुछ लोग इसे दिमागी बुखार भी कह रहे हैं। परिजन के मुताबिर मों सलीम की हाल बेहतर हो रही है। बता दें कि मजदूरों का समूह एक हफ्ते पहले ओडिशा से लौटे मजदूरों की रहस्यमय बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बवाल मचा हुआ है। अधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news