Thursday, September 19, 2024

RJD: नीतीश कुमार की एंट्री पर राजद ने लगाया नो एंट्री बोर्ड, तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात

पटना। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने इलाज के लिए मुंबई गए हैं। मुंबई जाते समय पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने लालू यादव से पूछा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि उनसे दो बार गलती हो गई है, और अब तीसरी गलती नहीं करेंगे। वे अब राजद के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि राजद ने धोखा दिया है। इसपर आप क्या कहेंगे?

कितनी बार कसम खाई है

लालू यादव ने कहा कि-ठीक है नीतीश जी नहीं आएंगे तो ना आएं। इसका मतलब साफ है कि तेजस्वी यादव और लालू यादव दोनों ने ही अपनी तरफ से नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन में फिलहाल नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कितनी बार कसम खा चुके हैं। बिहार की जनता तो छोड़िए किसी पत्रकार को भी यह याद नहीं होगा कि उन्होंने कितनी बार कसम खाई है।

घर पर हाथ जोड़कर माफी मांगी

वह उधर गए तो कितनी बार कसम खाए? उनकी कसम का कोई मतलब नहीं है। उन पर कोई भरोसा नहीं करता। हमने 2 बार उन पर दया दिखाई है और दोनों बार उनका वही रूप दिखा। इस बार कोई मतलब नहीं है। जब जनता ने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए तो हम लोग कौन होते हैं। उन्होंने हमारे घर पर हाथ जोड़ कर माफी मांगी सभी विधायकों के सामने हाथ जोड़े, सदन में भी हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

कार्यकर्ता को सुनेंगे

आभार यात्रा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हमारी आभार यात्रा का पहला दिन है। हम कार्यकर्ता संवाद और दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि पार्टी के कार्यकर्ता से हम संवाद करें और उन्हें सुने। पार्टी का कैसे विस्तार किया जाए पार्टी कैसे मजबूत हो उस पर कार्यकर्ताओं की सलाह को हम सुनें और हम उसी दिशा में कार्य करेंगे। कार्यकर्ता मजबूत रहेंगे तो ही पार्टी मजबूत रहेगी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news