Monday, September 16, 2024

बिहार के कुछ जिलों में बारिश के साथ वज्रपात, अलर्ट जारी

पटना। बिहार के ज्यादातर इलाकों में सामान्य से कम बरसात होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम भागों में बादलों की गर्जना के साथ सामान्य स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 216.5 मिमी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का प्रवाह जारी रहेगा।

कुछ जिलों में येलो अलर्ट

पटना समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 24 घंटों के में पूर्वी व पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में बादलों की गर्जना के साथ ही बारिश होने की शंका जताई गई हैं। उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़करने की शंका है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। जिससे मौसम सामान्य बना रहेगा।

सामान्य से कम बरसात हुई

रविवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आना जाना लगे रहने के साथ कुछ इलाकों में बारिश की बूंदाबादी होने से मौसम सामान्य रहा। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मानसून सीजन के दौरान 1 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में 583.3 मिमी की बरसात हुई। जो सामान्य वर्षा 782.6 मिमी है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news