Monday, September 16, 2024

Bihar BJP : बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल, कहा – हर कार्यकर्ता को सम्मान दूंगा…

पटना : भाजपा नेता दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिहार BJP का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर नेता दिलीप जायसवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

नियुक्ति पर बोले दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा, “कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। मैं एक कार्यकर्ता के पद से इस पद तक पहुंचा हूं इसलिए मैं हर कार्यकर्ता को सम्मान दूंगा. आने वाले दिनों में मैं इन कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को मजबूत करूंगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news