Sunday, September 8, 2024

Anant and Radhika Wedding: रेखा ने शादी में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को किया किस, शाहरुख-सलमान ने किया जबरदस्त डांस

पटना: नीता और मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी की। अनंत और राधिका की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सितारे बाराती बनकर डांस करते नजर आए। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान भांगड़ा पा ले गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं रेखा ने अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन को माथा चूमते हुए दिखीं, जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शाहरुख-सलमान ने किया जमकर डांस

अनंत अंबानी की बारातियों में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। बारात में अर्जुन कपूर, वीर पहाड़िया, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, शनाया कपूर, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, ओरी, समेत कई बॉलिवुड स्टार जमकर डांस करते नजर आए। सलमान खान और शाहरुख खान ने फिल्म करण अर्जुन के गाने भांगड़ा पा ले पर डांस किया। वायरल वीडियो में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर भी डांस करते नजर आए। सलमान और शाहरुख को इस तरह देखकर फैंस काफी खुश हैं।

ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार के साथ पोज नहीं दिया

वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी बच्चन परिवार शामिल हुआ था। अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन ने साथ में तस्वीर क्लिक करवाई, लेकिन ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या परिवार के साथ नजर नहीं आईं। ऐश्वर्या आराध्या के साथ नजर आईं और दोनों ने साथ में तस्वीर क्लिक करवाई। वहीं, एक और वीडियो सामने आया, जिसमें ऐश्वर्या रेखा से मिलती नजर आईं। रेखा ने आराध्या के गालों पर किस भी किया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news