Sunday, September 8, 2024

Anant Radhika Wedding: आज राधिका बनेंगी अंबानी परिवार की बहुरानी, शादी में शामिल होगा पूरा लालू परिवार

पटना : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की आज (12 जुलाई) राधिका मर्चेंट से शादी हो रही है। इस शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। आज वे मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी की पवित्र बंधन में बंधेंगे। शादी में बिहार से भी कई मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इस शादी में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमों लालू यादव का पूरा परिवार शुक्रवार को मुंबई के लिए रवाना हो गया।

लालू परिवार से ये लोग पहुंचे मुंबई

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मुंबई गई। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी पटना एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इसमें जा रहे हैं। शुभकामनाएं। पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती भी अपने परिवार के साथ मुंबई गई हैं। वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।

बड़े-बड़े दिग्गजों को मिला निमंत्रण

अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए देश विदेश से दिग्गज पहुंच रहे हैं। जानकारी है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी इस ग्रैंड वेडिंग का निमंत्रण मिला है। हालांकि सीएम नीतीश इस वेडिंग में शामिल होंगे या नहीं अभी तक इसकी कोई ख़बर सामने नहीं आई है।

आज शादी… परसों रिसेप्शन

बता दें कि इस शादी की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की यह शादी तीन दिन तक चलने वाली है। इसकी शुरुआत आज शुक्रवार (12 जुलाई) को शादी से होने वाली है। इसके बाद कल शनिवार (13 जुलाई) को शुभ आशीर्वाद समारोह होगा। फिर 14 जुलाई को शादी का रिसेप्शन होगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news