Monday, September 16, 2024

Bihar Weather: हीट वेव की चपेट में बिहार, पारा पहुंचा 40 करीब

पटना। मॉनसून से पहले एक(Bihar Weather) एक बार फिर से लोग लू की चपेट में आ गए हैं। लोगों को कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। सुबह से ही भीषण गर्मी लोगों की हालत बिगाड़ रही है। लगभग 20 दिनों के बाद रविवार को पारा 40 के करीब पहुंच गया। लोगों को भीषण गर्मी अभी कुछ दिन और झेलनी पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 जून से मौसम में परिवर्तन होने और बारिश की संभावना जताई गई है। उसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना समेत 10 जिलो में भीषण गर्मी और दो जिले लू की चपेट में रहे। पटना, बांका, नवादा, नालंदा,शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और मुंगेर भीषण गर्मी का सितम रहा। वहीं जमुई और गया लू की चपेट में रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस बक्सर में रिकॉर्ड किया गया।

सड़को पर कर्फ्यू जैसे हालात

आसमान साफ रहने से सूरज की तपती धूप से पिछले तीन दिनों से गर्मी से लोग को बेहाल हो रहे हैं। पटना में भीषण गर्मी रहने से दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हो जाती है। गर्मी से बचने के लिए लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से परहेज करते हैं। शाम को भी गर्म हवा का कहर जारी रहता है। सोमवार को भी बिहार भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। विभाग ने पटना, बांका समेत दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं वैशाली,सासाराम, गोपालगंज सीवान, और सहरसा के कुछ इलाकों पर लू (उष्ण लहर) चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी के कई रिकार्ड टूटें

राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली गर्म पछुआ हवा से पटना और बिहार के कई जिले पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झुलस रहे है। जिस कारण इस सीजन में लगातार राजधानी में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। पटना रविवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पारा का यह स्तर इस मौसम में सर्वाधिक है। इससे पहले 8 जून को पटना का अधिकतम तापमान 43 और 28 मई को 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई । मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर दिन की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपन से धरती तपने लगती है। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news