Friday, September 20, 2024

Bihar News : बॉबी कटारिया के बाद बिहार से होटल संचालक गिरफ्तार, कंबोडिया, थाईलैंड और पाकिस्तान से जुड़े तार

पटना। गोपालगंज में मानव तस्करी के आरोप में होटल संचालक प्रह्नाद सिंह को NIA ने गिरफ्तार किया है। वह थावे इलाके में होटल चलाता है। आरोप है कि वह लोगों को विदेशों में नौकरी का झांसा देकर गलत वीजा पर कंबोडिया से पाकिस्तान के एजेंट के पास बेच देता था। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार मध्य रात्रि को एनआईए ने गोपालगंज में छापेमारी की। इसके बाद आरोपी प्रह्लाद सिंह को गिरफ्तार किया है। NIA की टीम उससे पूछताछ कर रही है। टीम ने उसके होटल और घर पर भी छापेमारी की।

गुरुग्राम से बॉबी को किया गिरफ्तार

बता दें कि मानव तस्करी के आरोप में NIA को बड़ी लीड मिली थी। इसके आधार पर टीम ने गुरुग्राम से सोशल मीडिया स्टार बॉबी कटारिया, दिल्ली से नबी आलम, बड़ोदरा से मनीष हिंगू, चंडीगढ़ से सरताज सिंह को गिरफ्तार किया है। टीम को बिहार के गोपालगंज से प्रह्लाद सिंह के खिलाफ कई साक्ष्य हाथ लगे थे। इसके बाद सोमवार मध्य रात्रि को छापेमारी कर प्रह्लाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news