पटना। ड्राई फ्रूट्स(Dry Fruits) सेहत के लिए काफी लाभकारी होते है। इसे सही मात्रा में खाना होता है। सुबह उठकर भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स(Dry Fruits) खाने से हेल्थ को कई सारे फायदे मिलते हैं। जो हमें कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
शरीर में बेहतर ऊर्जा का स्रोत
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। अगर आप प्रतिदिन सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आपकों थकान का एहसास कम होता है। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आप को तरो-ताजा महसूस होता है।
यह गु़ड फैट बढाने और बेड फैट घटाए में मदद करता है।
सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद हेल्दी और गुड फैट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह गुड फैट बढाए, बैड फैट घटाए। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से हमारे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में काफी सहायक होते है। यह हमारे शरीर में मौजूद गुड फैट को बढ़ाता है।
हैप्पी हार्मोन्स रिलीज
बादाम, काजू और पिस्ता में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाअए जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स अगर आप रोजाना खात हैं तो इससे आपकी नींद की गुणवक्ता में सुधार होगा साथ ही हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं।
पाचन को तंदरुस्त करे
ड्राई फ्रूट्स पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप सही मात्रा में रोजाना सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त रहता है। मेवा हमारे शरीर की पाचन क्षमता को बढ़ाता है। जिससे शरीर में गैस. कब्ज जैसी समस्य़ाए नहीं होती है। मेवे के सेवन से फायदे तो बहुत है, लेकिन यदि इसे सही मात्रा में खाया जाए। हद से ज्यादा खाने पर भी मेवे शरीर को नुकसान देता है। मेवे का तासीलता गर्म होती है। जिस वजह से इसे भिगोकर खाया जाता है। चलिए जानते हैं सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे..
मेवे खाने का सही तरीका
डायटिशियन मोनका बताती है कि मेवे खाने का सही तरीका है कि इसे पानी में रात को भीगो दिया जाए व सुबह- सुबह उठकर ही इसे खाया जाए। मेवे गर्म होते है जिस वजह से इन्हे पानी में भीगों कर ही खाना चाहिए। इसे खाने का एक तरीका मोनिका जी ने यह बताया कि पूरे दिन में एक मुट्ठी ही खाए। इससे ज्यादा खाना से भी आपको परेशानी हो सकती है।