Monday, September 16, 2024

Lok Sabha Elections 2024: दोपहर 3 बजे तक 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 49.20 प्रतिशत हुई वोटिंग

पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर आज शनिवार (25 मई) को छठवें चरण (Sixth Phase Voting) की वोटिंग जारी है। जिसमें 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसे में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस छठवें चरण (Lok Sabha Elections 2024) में कुल 889 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ कुछ हाई प्रोफाइल प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं दोपहर 3 बजे तक इन राज्यों में कितनी वोटिंग हुई इसका मतदान प्रतिशत जारी किया गया है।

दोपहर 3 बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान

बिहार – 45.21 प्रतिशत मतदान
हरियाणा- 46.26 प्रतिशत मतदान
जम्मू-कश्मीर- 44.41 प्रतिशत मतदान
झारखंड- 54.34 प्रतिशत मतदान
दिल्ली- 44.58 प्रतिशत मतदान
ओडिशा- 48.44 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश-43.95 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल- 70.19 प्रतिशत मतदान

किन राज्यों कहां हो रही वोटिंग

बिहार- बिहार की 8 सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, श्योहर, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज में वोटिंग हो रही है।
हरियाणा- हरियाणा की 10 सीटों अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद में वोटिंग हो रही है।
झारखंड- झारखंड की 4 सीटों गिरीडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर में वोटिंग हो रही है।
पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल की 8 सीटों तामलुक, कांथी, घटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, विष्णुपुर में वोटिंग हो रही है।
जम्मू-कश्मीर- जम्मू- कश्मीर की 1 सीट अनंतनाग-राजौरी पर वोटिंग हो रही है।
ओडिशा – ओडिशा की 6 सीटों भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, कियोंझर, संबलपुर, कटक में वोटिंग हो रही है।
उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश की 14 सीटों सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही में वोटिंग हो रही है।
दिल्ली- दिल्ली में 7 सीटों चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली में वोटिंग हो रही है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news