Thursday, September 19, 2024

Bihar Lok Sabha Election: वाल्मीकि नगर में भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचा मतदाता, बोला पेट्रोल का दाम ज्यादा है

पटना। लोकसभा चुनाव (Bihar Lok Sabha Election) के लिए आज बिहार में आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। आज शनिवार छठवें चरण का चुनाव बिहार की आठ सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में हो रहा है। यहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। साथ ही लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भैंस पर बैठकर वोट डालने आया मतदाता

वहीं वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र (Bihar Lok Sabha Election) में कुछ ऐसा दृश्य दिखाई दिया जो काफी चर्चा में आ गया है। दरअसल, वाल्मीकि नगर के बूथ संख्या 178 पर एक मतदाता भैंस पर बैठकर अपना वोट डालने आया। इस समय भैंस पर बैठे मतदाता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मतदाता ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से पेट्रोल का दाम ज्यादा है। इसकी वजह से गाड़ी नहीं चला सकते हैं इसलिए भैंस पर बैठकर अपना वोट डालने आए हैं। इनकी पहचान योग पति प्रखंड के सिसवा बैरागी पंचायत के निमुईया के रहने वाले कुंदन कुमार और बदन यादव के रूप में हुई।

छठवें चरण में कितने मतदाता?

बता दें कि जानकारी दे दें कि आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,49,32,165 मतदाता हैं। इनमें 78,23,793 पुरुष और 71,07,944 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 428 हैं। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2,12,496 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31,49,316 है। इसके अलावा 100 साल से ऊपर के 3014 मतदाता हैं। वहीं 85 वर्ष से ऊपर के 1,04,873 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,42,568 है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news