Saturday, September 21, 2024

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: मतदान के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, इन क्षेत्रों में आंधी-बारिश की चेतावनी

पटना। लोकसभा चुनाव (Bihar Lok Sabha Chunav 2024) के मद्देनजहर आज बिहार में पांचवें चरण का मतदान जारी है। ऐसे में बिहार की पांच सीटों सीतामढ़ी, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सारण में मतदान हो रहा है। इसी बीच बिहार में पांचवें चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सारण, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम बिगड़ सकता है।

जल्द ही दस्तक देगा मॉनसून

वहीं IMD के अनुसार, मॉनसून ने अंडमान निकोबार में दस्तक दे (Bihar Lok Sabha Chunav 2024) दी है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में 15 जून तक मॉनसून की एंट्री होगी। हालांकि उससे पहले भी बंगाल की खाड़ी में बनते दबाव की वजह से उत्तर बिहार में बारिश की प्रबल संभावना है। ऐसे में मौसम की परिस्थिति को देखते हुए सीमांचल के हिस्से और उत्तर बिहार में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

15 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

इसके अलावा बता दें कि रविवार को राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में कमी आई। तापमान में गिरावट के कारण काफी हद तक तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। राजधानी के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट को दर्ज किया गया है। पटना का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड दर्ज किया गया। पटना की सुबह काले बादल छाए रहने के कारण लोगों के राहत मिली।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news