Sunday, September 22, 2024

चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी, 5 जिलों में लगा लू का अलर्ट

पटना। राज्य में चिलचिलाती गर्मी अपना कहर मचा रही है। जहां हीट वेव का असर देखा जा रहा है। शनिवार को 5 जिलों में लू के लिए और 2 जिलो में आंधी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिहार की राजधानी पटना समेत बाकी बचे सभी भाग गर्मी की चपेट में है।

मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट

मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर बांका और नवादा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, बल्कि पूर्णिया, भागलपुर और गोपालगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किए है. इस दौरान प्रदेश के दक्षिण – पश्चिम और दक्षिण -मध्य भाग में एक या दो स्थानों पर भी लू चलने की शंका जताई गई है।

बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को किशनगंज और अररिया में आंधी-बारिश हो सकती है। इन दोनो जिलों में आंधी- बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किए गए है। इस समय मेघगर्जन व वज्रपात के साथ ही 40 या 50 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंकाए जताई गई है। वहीं शुक्रवार को पटना के 17 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी तो वहीं 18 शहरों में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग की एडवायजरी के अनुसार सबसे गर्म जिला 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल है. वहीं पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है। शेखपुरी, जमई, भोजपुर, बांका, नवादा, नालंदा और अरवल हीट वेव का सामना कर रहे है. बिहार में दो दशक बाद इस बार मानसून की बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है. प्रदेश में 2004 से 2023 तक के दौरान वर्ष 2007 के मुकाबले में इस बार मानसून की बारिश सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत अधिक होने की शंका जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक इस साल ला-नीना के कारण और अंडमान निकोबार में समय से पूर्व मानसून के दस्तक देने की वजह से सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार है.

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news