Sunday, September 22, 2024

प्रदेश में जिलों का तापमान पहुंचा 40 के पार, इन जिलो में जारी किया हॉट डे अलर्ट

पटना। मई का पहला पखवाड़ा खत्म हो गया है, इस महीने को प्री मानसून का चरम कहा जाता है. इस महीने में मानसून का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मौसम में तेज़ हवाए, गड़गड़ाते बादल और बूंदाबांदी को साफ देखा जा सकता है. लेकिन अब बारिश वाली स्थिति पर थोड़ा रोक लग गया है। हवा के रुख में भी बदलाव आ रहा है. नमी युक्त हवा की जगह अब धीरे-धीरे सुखी हवा ले रही है.

पटना के इन जिलो में येलो अलर्ट जारी

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक मौसम शुष्क रहेगा और हॉट डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। तापमान 40°C से 45°C के बीच रहेगा। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए, पटना के कुछ जिलो में 16 मई यानी आज से हॉट डे की स्थिति की संभावना जताई गई है, जिस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलो में पूर्वी चंपारण, नपश्चिचमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, भभुआ, औरंगाबाद और गया शामिल है. इन सभी जिलो में दिन का तापमान 40°C के पार रहने की संभावना जताई गई है, साथ ही इन जिलो में उमस वाली गर्मी भी रहेगी। बाकी बचे जिलो में बादल छाए रहने की संभावना है.

18 जिलो का तापमान हुआ 40°C के पार

15 को बिहार के ज्यादातर जिलो का तापमान 40°C के पार दर्ज किया गया. बिहार के जिलो का सबसे अधिकतम तापमान 43.3°C शेखपुरा का तय किया गया. भोजपुर का तापमान 42.9°C ,अरवल का 42.7°C, बक्सर में 42.6°C और नरवादा में सबसे कम 42.4°C दर्ज किया गया है. इस हफ्ते गर्मी की शुरुआत बिहार के दक्षिण पश्चिम के भाग से हुई थी और धीरे- धीरे पूरे बिहार में फैल गई. वातावरण में नमी कम होते ही लू ने तेज़ी पकड़ी.

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news