Sunday, September 22, 2024

चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, 2 कद्दावर नेताओं ने दिया इस्तीफा, लगाए कई आरोप

पटना। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बार फिर बड़ा झटका लगा है। प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार में कांग्रेस पार्टी जंगलराज पार्ट-2 की शुरूआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए है। भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होगें का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्यासी बनाती हों मंशा स्पष्ट है।

अरविंद ठाकुर ने भी लगाए कई गंभीर आरोप

बिहार कांग्रेस के नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन,सम्पत्ति बंटवारा आदि पर जन भावना के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा के चलते मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

विनोद शर्मा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। जिससे पार्टी पुरी तरह से समाप्त हो रही है। अतः मै पार्टी के प्राथमिक सदस्य सहित सभी पदो से इस्तीफा देता हूं।

अरविंद ठाकुर ने भी लगाए आरोप

बिहार कांग्रेस के नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर, सम्पत्ति बंटवारा, जनसंख्या असंतुलन आदि पर जन भावना के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा के चलते मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news