Sunday, September 22, 2024

Lok Sabha Elections 2024: दोपहर 1 बजे तक 36. 69 प्रतिशत वोटिंग, सबसे अधिक सुपौल में 38.58 फीसदी

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर आज बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। ये पांच लोकसभा सीटें झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया हैं। यहां आज मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिसमें 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बता दें कि बिहार में दोपहर 1 बजे तक 36. 69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दोपहर 1 बजे तक 36. 69 प्रतिशत मतदान

बिहार में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के तीसरे चरण में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक 36. 69 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग सुपौल में 38.58 प्रतिशत हुई है।

सुपौल सीट पर 38.58 प्रतिशत मतदान
अररिया सीट पर 37.09 प्रतिशत मतदान
झंझारपुर सीट पर 34.94 प्रतिशत मतदान
खगड़िया सीट पर 36.02 प्रतिशत मतदान
मधेपुरा सीट पर 36.84 प्रतिशत मतदान

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत

वहीं अररिया जिला अन्तर्गत पलासी प्रखंड के उत्कमित मध्य विधालय पचैली से चुनाव डयूटी पर तैनात होमगार्ड जवान महेन्द्र साह के अचानक बीमार होने की सूचना मिली। जिन्हें आननफानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि महेंद्र साह सीतामढ़ी में पदस्थापित थे। वो मतदान ड्यूटी करने अररिया आए थे।

कुल 98 लाख 60 हजार 357 वोटर्स

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में कुल 98 लाख 60 हजार 357 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। 9060357 मतदाताओं में 51 लाख 29473 पुरुष और 4730602 महिला मतदाता हैं। सभी पांच लोकसभा सीटों पर 322 ट्रांसजेंडर हैं। इसके अलावा निर्वाचन विभाग की ओर से तीसरे चरण के लिए 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news