Monday, September 23, 2024

कर्पूरी ठाकुर समेत 4 शख्सियतों को मिला भारत रत्न, आडवाणी को घर जाकर सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार यानी 30 मार्च को कर्पूरी ठाकुर समेत 4 शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया। बता दें कि चारों को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है। इसमें बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

आडवाणी को घर जाकर सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को यह सम्मान दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। तबीयत सही न होने के कारण वे आज सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके। कल लालकृष्ण आडवाणी के घर पर पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

अब तक 53 को मिला है भारत रत्न

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था। पीएम मोदी अपने कार्यकाल में अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान दे चुके हैं। 2024 में 5 हस्तियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई। मालूम हो कि अब तक 53 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news