Thursday, September 19, 2024

बीजेपी स्टार प्रचारक की लिस्ट से पवन सिंह गायब, क्या नाराज है हाईकमान!

पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर धुंआधार प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। बीजेपी ने इस बार लिस्ट से पवन सिंह को बाहर कर दिया है। इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी हाईकमान पवन सिंह से नाराज है।

पवन सिंह से नाराज भाजपा

दरअसल बीजेपी ने भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहार से प्रत्याशी नहीं बनाया। इसके बाद अब स्टार प्रचारक के लिस्ट से भी हटा दिया है। बीजेपी द्वारा जारी किए गए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पवन सिंह का नाम नहीं है।

ये 40 नाम शामिल-

  • नरेंद्र मोदी
  • जेपी नड्डा
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • योगी आदित्यनाथ
  • विनोद तावड़े
  • सम्राट चौधरी
  • गिरिराज सिंह
  • नित्यानंद राय
  • विजय कुमार सिन्हा
  • नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
  • भीखू भाई दलसानिया
  • संजय जायसवाल
  • मंगल पांडे
  • रेणु देवी
  • प्रेम कुमार
  • स्मृति ईरानी
  • मनोज तिवारी
  • सैयद शाहनवाज हुसैन
  • नीरज कुमार सिंह
  • जनक चमार
  • अवधेश नारायण सिंह
  • नवल किशोर यादव
  • कृष्णनंदन पासवान
  • मोहन यादव
  • मनन कुमार मिश्रा
  • सुरेंद्र मेहरा
  • शंभू शरण पटेल
  • मिथिलेश तिवारी
  • राजेश वर्मा
  • धर्मशिला गुप्ता
  • कृष्ण कुमार ऋषि
  • अनिल शर्मा
  • प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
  • निवेदिता सिंह
  • निक्की हेंब्रम
Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news