Friday, September 20, 2024

Holi 2024: लालू यादव के होली पर दिल्ली में रहने को लेकर भाजपा का तंज, बिहार छोड़कर भागने का आरोप

पटना। राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने परिवार के साथ होली दिल्ली में मनाई। लालू परिवार के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में लालू यादव अपनी सभी बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं लालू यादव के होली खेलने को लेकर भाजपा ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।

घबरा कर दिल्ली भागे लालू

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव पहले सनातन के संस्कार को दर्शाते थे लेकिन अब कहीं न कहीं कमी आती जा रही है। सनातन से दूर होते जा रहे हैं। इतने घबरा गए हैं कि बिहार से दिल्ली भाग गए। दिल्ली के लोग बिहार आ रहे हैं और वे दिल्ली चले गए।

कुर्ता फाड़ होली से लालू यादव का किनारा

बता दें कि पहले लालू यादव कुर्ता फाड़ होली खेला करते थे। राबड़ी आवास पर खूब हुड़दंग मचाया जाता था। चुनावी साल होने के बावजूद भी लालू के घर पर इस बार होली का जमघट नहीं लगा। दरअसल डॉक्टरों ने लालू यादव को परहेज करने को कहा है। इस वजह से वो दिल्ली चले गए। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनको होली वाले रंग से खतरा है, जिस कारण सावधानी बरतनी है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news