Friday, September 20, 2024

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से चेक करें परिणाम

पटना। बिहार बॉर्ड ने आज इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आर्ट्स फैकल्टी में 86.15%, कॉमर्स में 94.88% और साइंस में 87.8% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीवान के रहने वाले मृत्युंजय कुमार साइंस में स्टेट टॉपर हैं। आर्ट्स में पटना के तुषार और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया ने टॉप किया है।

सबसे पहले रिजल्ट जारी-

बता दें कि छठी बार है जब बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। इंटर परीक्षा के लिए इस वर्ष 13,04,352 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से छात्रों की संख्या 6,77,921 और छात्राओं की संख्या 6,26,431 है। 1 फरवरी से 12 फरवरी तक परीक्षा आयोजित किया गया था।

इस लिंक से चेक करे अपना रिजल्ट-

सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Bihar Board 12th Result 2024 का लिंक दिया रहेगा, उसपर क्लिक करें।
इसके बाद सामने खुली विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डाले।
इसके बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
इसे देखने के बाद आप इसको डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news