Friday, September 20, 2024

Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट जारी, जानें कौन-कौन बने टॉपर

पटना। बिहार बोर्ड का इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है। बता दें कि बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने ही इंटर रिजल्ट जारी किया है। 37 हजार 629 परीक्षार्थी इस साल पास हुए हैं। विज्ञान में 87 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं टॉप 5 की लिस्ट जारी की गई है। जीएम उच्च विद्यालय सीवान के मृत्युंजय कुमार विज्ञान स्ट्रीम में सर्वोच्च स्थान पर हैं। 481 अंक, यानी 96.2 प्रतिशत के साथ मृत्युंजय कुमार पहले स्थान पर हैं। आर्ट्स के टॉपर तुषार कुमार और कॉमर्स टॉपर महेश कुमार छपरिया हैं। महेश कुमार छपरिया को 478 अंक मिले हैं ,यानी 95.60 प्रतिशत के साथ वे कॉमर्स टॉपर बने हैं।

इस वर्ष इतने प्रतिशत रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीवान के मृत्युंजय कुमार साइंस में स्टेट टॉपर बने हैं। तो ऐसे में इस बार परीक्षा में कुल 87.21 प्रतिशत विद्यार्थी पास किए हैं। इंटर आर्ट्स में कुल 86.15 प्रतिशत, कॉमर्स में कुल 94.88 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में कुल 87.8 प्रतिशत बच्चें पास हुए हैं।

जानें कौन हैं तीनों स्ट्रीम के टॉपर

साइंस में स्टेट टॉपर की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम सिवान जिला से मृत्युंजय कुमार का नाम टॉपर लिस्ट में सबसे ऊपर है। इन्होंने जीएम उच्च विद्यालय शाह इंटर कॉलेज, सीवान से पढ़ाई की है. साइंस टॉपर मृत्युंजय ने 12वीं परीक्षा में 481 अंक हासिल किए हैं. इन्हें 96.20 प्रतिशत मिला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में आयुषि नंदन ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनी थी. बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में टॉप 5 स्टूडेंट्स में 3 लड़कियां शामिल थी।

साइंस रिजल्ट में ये 11 स्टूडेंट्स टॉपर लिस्ट में शामिल हैं-

1- मृत्युंजय कुमार

2- सिमरन गुप्ता

3- वरुण कुमार

4- प्रिंस कुमार

5- आकृति कुमारी

6- राजा कुमार

7- सना कुमारी

8- प्रज्ञा कुमारी

9- अनुष्का गुप्ता

10- अंकिता कुमारी

11- प्रिंस राज

इंटर आर्ट्स टॉपर 2024

बिहार 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक नंबर तुषार कुमार को मिले हैं। इन्हें 96.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। ऐसे आर्ट्स स्ट्रीम में पांच छात्रों के नाम शामिल है।

तुषार कुमार- 482, 96.80%

निशी सिन्हा- 473, 94.60%

तनु कुमारी- 472, 94.40%

कुमार निशांत- 469, 93.80%

अभिलाषा कुमारी- 468, 93.80%

इंटर कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर 2024

बिहार 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर 2024 में शेखपुरा की रहने वाली प्रिया कुमारी का नाम सबसे ऊपर हैं। इन्हें 488 यानी 96.6 प्रतिशत अंक मिला है। कॉमर्स स्ट्रीम में 8 छात्रों ने जगह बनाई हैं। ऐसे में इस वर्ष तीनों स्ट्रीम में कुल 24 छात्रों ने टॉप 5 में जगह बनाई है।

प्रिया कुमारी- 478, 95.60%

सौरव कुमार- 470, 94.00%

गुलशन कुमार- 469, 93.80%

कुणाल कुमार- 469, 93.80%

सुजाता कुमारी- 468, 93.60%

साक्षी कुमारी- 468, 93.60%

धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%

दीपाली कुमारी- 467, 93.40%

पिछले साल कैसा था रिकॉर्ड

बिहार बोर्ड ने पिछले वर्ष 21 मार्च, 2023 को रिजल्ट जारी किया था। पिछले वर्ष लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया था। कुल मिलाकर 83.7 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए थे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news