Thursday, September 19, 2024

बीपीएससी शिक्षक भर्ती की 15 मार्च की परीक्षा रद्द, जानें अब कब होगा एग्जाम

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 15 मार्च की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-3 रद्द करने का ऐलान किया है। आयोग ने दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी है। इस मामले में EOU जांच-पड़ताल कर रही है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर BPSC ने परीक्षा रद्द करने फैसला लिया है। जल्द ही नई डेट सामने आयेगी।

लीक हुए पेपर

बता दें कि BPSC की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती का पेपर लीक हो गया। राज्य में पेपर सॉल्वर गैंग के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। आर्थिक अपराध ईकाई यानी EOU, बिहार पुलिस और झारखंड पुलिस ने मिलकर 24 घंटे के अंदर करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया। गैंग के सदस्यों को झारखंड के हजारीबाग के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। फिर उन्हें राजधानी पटना लाया गया। ये सभी अभी आर्थिक अपराध ईकाई के हिरासत में हैं। सॉल्वर गैंग के पास से बरामद हुए पेपर और परीक्षा में बांटे गए प्रश्न पत्र सेम हैं।

10-15 लाख में डील

सूत्रों के मुताबिक करीब 400 कैंडिडेट को 3-4 दिन पहले एंबुलेंस से बिहार के अलग-अलग जिलों से झारखंड लाया गया था। सभी को हजारीबाग के कोहीनूर बैंक्वेट हॉल में रखा गया। वहां पर इन्हें TRE-3 के क्वेश्चन पेपर सॉल्व कराए गए। प्रति कैंडिडेट 10-15 लाख में डील हुई थी। सॉल्वर गैंग KH यानी कोहीनूर बैंक्वेट हॉल में इस तरह की घटना को अंजाम देता है। बताया जा रहा है कि 5 लोगों के रैकेट में बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news