Tuesday, September 24, 2024

पशुपति पारस के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, भाजपा का चरित्र ही मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं

पटना। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने बीजेपी पर नाइंसाफी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब वो तय करेंगे कि उनको कहां जाना है। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया। वहीं पशुपति पारस के इस्तीफे पर राजद ने प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा का चरित्र ही ऐसा

मीडिया से बात करते हुए RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा का यह चरित्र रहा है कि मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं। पशुपति पारस के साथ उन्होंने वो ही किया जो इससे पहले भी सहयोगियों के साथ किया है…पहले चिराग पासवान की पार्टी को तोड़ा और अब चिराग पासवान को अपने साथ लाए और चाचा को सड़क पर छोड़ दिया…महागठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला अंतिम दौर में है और जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

एनडीए में सीटों का बंटवारा

बता दें कि सोमवार को बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ। इसमें भाजपा को 17, जदयू 16, लोजपा( राम विलास) को 5 , राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम को 1-1 सीटें मिली। पशुपति पारस को एनडीए ने अलग कर दिया। इससे आहत होकर आज पशुपति पारस ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि रालोजपा अध्यक्ष राजद के संपर्क में हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news