Tuesday, September 24, 2024

बिहार में मंत्रियों के बीच विभाग के बंटवारे, मंगल पांडेय को मिला हेल्थ, देखें पूरी लिस्ट

पटना। बिहार में NDA में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 24 घंटे के अंदर ही विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन का विभाग इस बार बदल दिया गया है। मांझी पहले ही विभाग को लेकर नाराजगी जाता चुके हैं। अब संतोष सुमन को तीन विभाग सौंपे गए हैं।

संतोष सुमन को मिले 3 विभाग

संतोष सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी,लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगल पांडेय को एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग मिला है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग मिला है।

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी-

  • सम्राट चौधरी- वित्त-वाणिज्य
  • विजय सिन्हा- पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा
  • विजय चौधरी- जल संसाधन
  • विजेंद्र यादव- ऊर्जा, योजना और विकास
  • रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • सुमित सिंह- विज्ञान एवं प्रावैधिकी
  • मंगल पांडेय- स्वस्थय, कृषि मंत्रालय
  • सुनील कुमार- शिक्षा विभाग
  • केदार गुप्ता- पंचायती राज
  • जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news