पटना। जैसे-जैसे मार्च गुजर रहा है वैसे-वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. 10 मार्च को बिहार का अधिकतम तापमान 34.4°C किशनगंज में दर्ज किया गया. बाकी शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन किशनगंज के तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले में 6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक 14 मार्च तक दिन का तापमान 34°C के आस पास रहने का पूर्वानुमान है।
धूप चुभने लगी
बता दें कि 12 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जिस कारण हवा का रुख बदलेगा। 14 मार्च तक तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। फिलहाल बिहार में पछुआ हवा चल रही है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं रात्रि का तापमान 14°C से 16°C के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। 14 मार्च तक न्यूनतम तापमान तो यही रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान 34°C तक पहुंच सकता है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
10 मार्च को कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री किशनगंज में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान में भी 0.1°C की गिरावट होते हुए 9.1°C मोतिहारी में रिकॉर्ड हुआ। बता दें, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिहार का अधिकतम औसत तापमान 29°C और औसत न्यूनतम तापमान 12.3°C रिकॉर्ड हुआ.
शहरों का न्यूनतम तापमान
गया में 11°C, पटना में 15.5°C, भागलपुर में 12.8°C, किशनगंज में 10.5°C, पूर्णिया में 13.7°C, दरभंगा में 15°C, मुज़फ्फरपुर में 15°C, वाल्मीकीनगर में 11.4°C, बांका में 9.6°C, बक्सर में 13°C, डेहरी में 12.5°C रिकॉर्ड किया गया.
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
गया में 29.4°C, भागलपुर में 29.6°C, पटना में 28.5°C, पूर्णिया में 29.2°C, दरभंगा में 29.6°C, मुज़फ्फरपुर में 27.6°C, किशनगंज में 34.4°C, वाल्मीकीनगर में 29.6°C, बक्सर में 30.3°C, बांका में 30.7°C, डेहरी में 29.4 रिकॉर्ड किया गया.