पटना। सर्द पछुआ हवा के बीच प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 8 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन 9 मार्च को फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह गिरावट मामूली है. लेकिन अब मौसम में फिर से तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। जल्द ही हवा का रुख बदलने वाला है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने वाला है।
कैसा रहेगा मौसम
वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार राज्य में पश्चिमी सतही हवाएं चल रही हैं. साथ ही मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी आगे की ओर अग्रसर है. इसके अलावा एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के रुप में बदलाव होने की संभावना है। इसके चलते मौसम का रुख बदलने की संभावना है।
तापमान मे आएगी बढ़ोत्तरी
मौजूदा मौसम प्रणाली के प्रभाव से आज बिहार का अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है. 13 मार्च तक बिहार का अधिकतम तापमान 32°C तक जा सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 18°C तक जाने की संभावना है. वहीं राजधानी पटना के भी तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. 13 मार्च तक पटना का अधिकतम तापमान 31°C तक पहुंच सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 20°C तक पहुंचने का पूर्वानुमान है.
9 मार्च को ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 0.4°C की गिरावट होते हुए 31.2°C खगड़िया में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान में भी 0.3°C की गिरावट होते हुए 9.2°C मोतिहारी में दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. बिहार का अधिकतम औसत तापमान 29.1°C और औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
गया में 11.5°C, भागलपुर में 14.2°C, पटना में 16.6°C, पूर्णिया में 14.9°C,दरभंगा में 15.2°C, किशनगंज में 14°C, मुज़फ्फरपुर में 15.5°C, वाल्मीकीनगर में 10.6°C, बांका में 11.9°C, बक्सर में 12.8°C, डेहरी में 12.5°C रिकॉर्ड किया गया.
जिलों का अधिकतम तापमान
गया में 29.1°C, पटना में 28.7°C, भागलपुर में 28.8°C, पूर्णिया में 29.1°C, दरभंगा में 29.2°C, किशनगंज में 28.5°C, मुज़फ्फरपुर में 28.2°C, वाल्मीकीनगर में 28.6°C, , बांका में 29.5°C, बक्सर में 29.6°C डेहरी में 28.6 रिकॉर्ड किया गया.