Thursday, September 19, 2024

नौंवी फेल महाज्ञानी… उलूल-जलूल बातें कर भीड़ को भटकाता है…तेजस्वी की न्याय यात्रा पर प्रशांत किशोर का तंज

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की न्याय यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने तेजस्वी की न्याय यात्रा पर कहा है कि उनकी बस यही पहचान है कि वो लालू के लड़के हैं। नौंवी फेल महाज्ञानी तेजस्वी यादव उलूल-जलूल बातें कर भीड़ को भटकाने का काम करते हैं।

कुछ नहीं आता तेजस्वी को

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो स्कूल नहीं गया,फेल हुआ और पिछली बेंच पर बैठा अब वही यहां का नेता बना बैठा है। वो बता रहा है कि यहां विकास हो रहा है। उसे ये नहीं पता है कि विकास लिखने में बड़ी ई की मात्रा का प्रयोग होता है या छोटी इ का। अभी आप लोगों ने कुछ दिन पहले देखा होगा कि महाज्ञानी तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा GDP तो बिहार की है। उनको ये समझ ही नहीं है कि GDP क्या होता है ? अगर बिहार का GDP सबसे ज्यादा है तो फिर ऐसे में 28वें नंबर पर कौन सा राज्य है।

उठा लेंगे राजद का झंडा

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव अगर बिना कागज देखे हुए जीडीपी का फुल फॉर्म लिख दें तो हम मान जाएंगे। अपने सारे सलाहकारों की मदद लेने के बाद भी अगर तेजस्वी बिना कागज देखे जीडीपी की परिभाषा बता दें, जीडीपी का कैल्कूलेशन कैसे होता है बता दें तो हम तेजस्वी यादव का झंडा ले लेंगे। तेजस्वी यादव की सिर्फ यही पहचान है कि वो नौंवी फेल आदमी है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news