Tuesday, September 24, 2024

आपसी भिड़त में युवक की हुई मौत, घर में मची अफरा-तफरी

पटना। सारण जिलें में आपसी भिड़त के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक खैरवार गांव निवासी नरेश राय के 21 वर्षीय पुत्र भोला राय बताए जाते हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को भोला राय को पड़ोसी से आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। इसी दौरान चाकू बाजी में भोला राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आपसी विवाद में गई युवक की जान

सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार गांव में आपसी विवाद हुई। विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक खैरवार गांव निवासी नरेश राय के 21 वर्षीय पुत्र भोला राय बताए जाते हैं।

इलाज के लिए PMCH में किया गया भर्ती

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को भोला राय को पड़ोसी से आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। इसी दौरान चाकू बाजी में भोला राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिन्हें सदर अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। जहां देर रात में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news