Thursday, September 19, 2024

Bihar Weather Today: बारिश से बदला बिहार का मौसम, पढ़ें ताजा अपडेट

पटना। देश के अधिकतर राज्यों में मौसम बदल रहा है। ऐसे में बिहार की बात करें तो यहां पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। इस कारण लोगों की परेशानी थोड़ी बढ़ गई है। बारिश होने से कई जिलों का तापमान लुढ़क गया है। जिस वजह से लोगों को फिर से ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है।

बढ़ी किसानों की चिंता

प्रदेश भर में पिछले कई दिनों से बेमौसम बारिश के कारण किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के अंत तक ठंड पड़ेगी। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का प्रयोग जारी रखने की जरुरत है। वहीं आज भी कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

आज बदलेगा फिर से मौसम

राज्य में शुक्रवार यानी आज एक बार फिर से मौसम बदलने की उम्मीद है। ऐसे में प्रदेश के लगभग जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी पटना के साथ-साथ प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में आज हल्के से तेज वर्षा के साथ वज्रपात की अलर्ट जारी हुई है। बारिश के कारण ठंड एक बार फिर से लोगों को सताएगी।

इन जिलों का गिरेगा तापमान

बता दें कि दक्षिण पूर्व हिस्सों में भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं, इसके बाद बिहार में बर्फीली पछुआ हवा की एंट्री से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जिस वजह से ठंड में वृद्धि की आशंका है। गुरुवार यानी 22 फरवरी को राजधानी पटना और आसपास के शहरों में रिमझिम बारिश का दौर देखा गया। लोगों को सुबह में ठंड का अहसास हुआ तो दोपहर होने पर अच्छी धूप खिली।

ठंडे कपड़ो की अभी है जरुरत

हालांकि, प्रदेश में शाम के समय तापमान गिरने के कारण ठंड फिर बढ़ गई है। ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों की जरुरत अभी पड़ेगी। बता दें, पटना, वैशाली, सिवान के जीरादेई को छोड़कर बाकी सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में उछाल रिकॉर्ड हुआ है।

जानें कहां हुई कितनी बारिश

राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। वहीं, फारबिसगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। राजधानी पटना में 3.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई और सर्वाधिक वर्षा हाजीपुर में 13.8 मिमी दर्ज की गई।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news