Tuesday, September 24, 2024

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर सम्राट चौधरी ने साधा निशाना, बोले- पहले निकालें लूट यात्रा

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख़्यमंत्री तेजस्वी यादव 20 फरवरी से प्रदेश में जन विश्वास यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा को लेकर भाजपा राजद नेता पर हमलावर है। इसी बीच सोमवार को राज्य के डिप्टी सीएम एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राजद पर हमला किया।

लूट यात्रा निकालें तेजस्वी

सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जन विश्वास नहीं बल्कि लूट यात्रा निकालनी चाहिए। बिहार में अपने और अपने परिवार द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को बताना चाहिए। पहले तेजस्वी अपने लूट यात्रा के बारे में बताये कि उन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। इससे पहले भी सम्राट चौधरी तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जुबानी हमला कर चुके हैं।

लालू यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार में दो लुटेरे घूम रहे हैं। एक के परिवार ने पूरे देश को लूटा है तो दूसरे के परिवार ने बिहार को। लालू यादव इस देश में लुटेरे के प्रतीक हैं। बता दें कि तेजस्वी 20 फरवरी को जन विश्वास यात्रा पर निकलेंगे और 29 फरवरी तक सूबे के 32 जिलों में अलग-अलग जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news