Thursday, September 19, 2024

Bihar Weather : बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

पटना। बिहार के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में 21 और 22 फरवरी को मौसम एक बार फिर से बदलने के मूड में है। प्रदेश के 6 जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण सर्दी फिर से बढ़ सकती है। मौसमीय वेधशाला पूसा के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम पारा 24.8 एवं 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना

मौसम में बदलाव के कारण आगामी चार दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं रात के तापमान में कमी दर्ज हो रही है। ऐसे में 21 और 22 फरवरी को कहीं-कहीं बूंदाबांदी का आसार है। कुछ जगहों पर इस दौरान वर्षा भी हो सकती है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी दो दिनों में रात के तापमान में कमी आएगी। वहीं दिन में धूप खिली रहेगी।

अब कुहासे का असर नहीं

प्रदेश में अब कुहासे का असर नहीं दिखेगा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में उछाल देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार यानी 18 फरवरी को अधिकतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तीन किलोमीटर की स्पीड से पछुआ हवा चली।

यहां होगी बारिश, मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी पांच दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन मौसम शुष्क रह सकता है। बता दें कि मुजफ्फरपुर के साथ-साथ सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के जिलों में 21 और 22 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।

आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश का अधिकतम पारा 27 से 30 डिग्री व न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। आगामी दो दिनों में पछुआ हवा चलेगी उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news