Tuesday, September 24, 2024

बिहार में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम नीतीश ने बताया डेट

पटना। बिहार में 28 जनवरी को एनडीए की नई सरकार बनी। सीएम नीतीश के अलावा भाजपा, जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 7 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री बनाये गए। अब सबकी नजरें सीएम नीतीश के मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश ने बताया कि कैबिनेट का विस्तार कब किया जायेगा।

कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार

शनिवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने आये। इस दौरान पत्रकारों ने सीएम नीतीश से मंत्रिमंडल के विस्तार का सवाल किया। इस पर सीएम नीतीश ने कहा कि आप लोग टेंशन मत लीजिये, सरकार ठीक से काम कर रही है। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा। समय पर ही सब कुछ हो जायेगा।

8 मंत्रियों के बीच हो चुका विभागों का बंटवारा

बता दें कि नीतीश सरकार में अभी 8 मंत्री हैं। इसमें बीजेपी से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिंह और प्रेम कुमार को मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू से श्रवण कुमार ,विजय कुमार और विजेंद्र यादव मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। हम पार्टी से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मंत्री बने हैं तो निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह मंत्री बनाये गए हैं। इन सभी के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news