Thursday, September 19, 2024

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे तेजस्वी, बीजेपी के खिलाफ भरेंगे हुंकार

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा आज औरंगाबाद होते हुए रोहतास पहुंचेगी। कांग्रेस सांसद दिल्ली से गया एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वो सड़क मार्ग से औरंगाबाद के लिए निकल गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम रोहतास पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस सांसद रोहतास के जमुहार में राति विश्राम करेंगे। कल यानी 16 फरवरी को सासाराम लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकलेगी।

तेजस्वी यादव भी होंगे शामिल

बता दें कि राहुल की न्याय यात्रा में राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। वो आज शाम रोहतास पहुंचेंगे। यहां से वो सासराम के सर्किट हॉउस में विश्राम करेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 16 फरवरी को रामगढ़‎ विधानसभा के दुर्गावती में दोपहर 11 बजे पहुंचेगी। राहुल गांधी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दुर्गावती मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वाराणसी जायेंगे राहुल गांधी

रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि राहुल गांधी सासाराम के जमुहार से जीटी रोड होते हुए वाराणसी जायेंगे। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पूरी तैयारी हो गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। सभा स्थल‎ पर पार्किंग और जनसभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए इंतजाम किया जायेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news