Wednesday, September 25, 2024

नंद किशोर यादव बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर…तेजस्वी यादव ने छुए पैर

पटना। बिहार बजट सत्र के तीसरे दिन बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव 17वीं विधानसभा के तीसरे अध्यक्ष बनाये गए हैं। उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार नेता सदन जबकि तेजस्वी यादव विरोध दल के नेता चुने गए हैं। बता दें कि नंद किशोर यादव के निर्वाचन के साथ बिहार विधानसभा के किसी एक कार्यकाल में सबसे अधिक स्पीकर बनने का रिकॉर्ड बना है।

तेजस्वी ने छुए पैर

17वीं विधानसभा से पहले 9वीं विधानसभा (1985-90) में शिवचंद्र झा और मो. हिदायतुल्लाह खां स्पीकर बने थे। वहीं नंद किशोर यादव के स्पीकर बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव उन्हें आसन तक ले गए। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम ने नंद किशोर यादव के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि स्पीकर के निर्वाचन के लिए आज अलग से स्तर बुलाया गया था।

तीसरी बार हुआ अध्यक्ष का चुनाव

25 नवंबर 2020 को बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा स्पीकर बने।
25 अगस्त को 2022 को अवध बिहारी स्पीकर बने।
15 फरवरी 2024 को नंद किशोर यादव स्पीकर बने।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news