Monday, September 16, 2024

पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, उनके जीवन को बताया आदर्श

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर लिखी है कि भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

कौन थे कर्पूरी ठाकुर

मालूम हो कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर के पितौंझिया में हुआ था। यह गांव अब कर्पूरीग्राम के नाम से जाना जाता है। कर्पूरी ठाकुर सामाजिक रूप से पिछड़ी समुदायों के विकास के लिए किये गए अतुलनीय कार्य के लिए जाने जाते हैं।

कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत का सर्वोच्च सम्मान

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की है। उनकी 100वीं जयंती पर भारत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित विपक्ष के तमाम नेताओं ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news