Monday, October 21, 2024

Bihar News: बिहार में फिर होगा खेला! तेजस्वी ने सारे आरजेडी विधायकों को किया नजरबंद, नीतीश भी करेंगे मंथन

पटना। नीतीश कुमार का गठबंधन ने साथ छोड़ना विपक्ष को बड़ा झटका दे गया हैं। जब से नीतीश कुमार बीजेपी में शामिल हुए है तब से सियासत गरमा गई है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘ सीएम नीतीश कुमार विधानसभा भंग करना चाहते हैं। एक ही व्यक्ति हमेशा राज नहीं चलेगा। नीतीश कुमार तो विधान परिषद चले जायेंगे बाकी का क्या होगा। 12 तारीख को देखिएगा क्या होगा। राज को फिलहाल राज रहने दीजिए.’

फ्लोर टेस्ट को लेकर विधायक जुटे

बिहार विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले अपने विधायकों की एकजुटता को लेकर सभी राजनीतिक दल तमाम कोशिश कर रहे है। सभी ने अपने MLA को व्हिप जारी करते हुए पटना में मौजूद रहने को कहा है। एक तरफ जहां RJD ने तेजस्वी यादव के आवास पर सभी विधायकों के रहने की व्यवस्था की है। यहां तक की उनके मनोरंजन के लिए कलाकारों को भी बुलाया गया है। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि विधायकों की इच्छा है कि वो 48 घंटे तक तेजस्वी यादव के साथ रहें। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी MLA को आज पटना बुलाया है।

12 तारीख को देखियेगा क्या होगा: सम्राट यादव

वहीं JDU भोज के बाद अब आज शाम को पार्टी बैठक करेगी। कांग्रेस सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटना पहुंचे। वहीं सभी MLA के पटना आने पर कहा सब समय पर पहुंच जाएंगे और सब पटना के लिए निकल चुके हैं। वही सभी दलों की बैठक होने के साथ साथ कांग्रेस की बैठक कब होगी? इसपर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की बैठक रोज हो रही है। महागठबंधन के घटक दल LEFT के भी सभी 16 MLA पहुंचे तेजस्वी यादव के आवास पर मौजूद हैं। सभी विधायकों का मोबाइल फोन जमा करा लिया गया है। RJD विधायक सम्राट यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमलोगों के पास बहुमत है। 12 तारीख को देखिएगा सदन में क्या होता है। बहुमत सिद्ध करना सरकार का काम है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा भंग करना चाहते हैं. एक ही व्यक्ति हमेशा राज नहीं चलेगा. नीतीश कुमार तो विधान परिषद चले जायेंगे बाकियो का क्या होगा। 12 तारीख को देखिएगा क्या होगा. राज को फिलहाल राज रहने दीजिए.’

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news