Wednesday, September 25, 2024

Bihar Politics: फिर से जनता का विश्वास हासिल करने में जुटे सीएम नीतीश, अब इन नेताओं पर खेला दांव

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर से जनता का विश्वास हासिल करने में जुट गए हैं। मुजफ्फरपुर में उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए कुछ खास नेताओं पर भरोसा जताया है। इससे उन्हें लोकसभा चुनाव में बड़ा फायदा मिल सकता है। JDU संगठन का विस्तार करते हुए 3 उपाध्यक्ष व 2 महासचिव नियुक्त किया गया।

लोकसभा की तैयारी में जुटे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। मुजफ्फरपुर में उन्होंने कुछ खास नेताओं पर भरोसा जताया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर में JDU (जदयू) संगठन का विस्तार करते हुए 3 उपाध्यक्ष व 2 महासचिव नियुक्त किया गया। JDU जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने चंदन ठाकुर व रंजन कुमार को जिला महासचिव नियुक्त किया। इसके साथ ही मनोज सिंह, रमेश कुमार ओझा, मृत्युंजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, प्रकाश ओझा, जीतेंद्र मांझी, निर्मल गुप्ता अनीश कुमार आदि लोगो ने बधाई दी। रामबाबू सिंह कुशवाहा ने मनोनयन का पत्र जिला कार्यालय में सौपा। उन्होंने कहा कि जदयू समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इनके कुशल नेतृत्व से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुलभ हो सकेगा।

उद्धव गोस्वामी ने ली JDU की सदस्यता

समाजसेवी उद्धव गोस्वामी ने जदयू की सदस्यता ली। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। पार्टी जो जवाबदेही देगी उसका पालन किया जाएगा। गोस्वामी ने बताया कि जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विधान पार्षद ललन सर्राफ ने सदस्यता ग्रहण कराई। जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news