Thursday, September 19, 2024

हारने के डर से भाजपा के शरण में नीतीश, प्रशांत किशोर ने कसा तंज

बेगूसराय/ पटना। नीतीश कुमार के इतनी बार पलटने पर प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। दरअसल बेगूसराय में प्रशांत किशोर से सवाल किया गया कि नीतीश कुमार इतनी बार पलटे है तो क्या इसके बाद भी जनता सुधरेगी या नहीं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप लिखकर रखिए कि नीतीश कुमार अब चाहे जिस गठबंधन में लड़े या भाजपा के साथ लड़े, अगली बार विधानसभा चुनाव में इन्हें 20 से कम विधायक आएंगे। अगर अगली बार विधानसभा चुनाव में जदयू को 20 से अधिक विधायक आ गए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

नीतीश कुमार निहायत धूर्त आदमी

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ या किसी के साथ भी लड़े, बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। आज जनता इतनी व्याकुल है, जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया लेकिन ये आदमी बार-बार पलटा है। जनता आज कितना असहाय महसूस कर रही है और नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं लेकिन ये आदमी चतुर नहीं बल्कि निहायत धूर्त है। जो पूरे बिहार की 13 करोड़ की जनता को मूर्ख बनाकर ठग रहा है। अगले चुनाव में बिहार की जनता इसका हिसाब करेगी।

नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में गुस्सा

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं दावे के साथ कैमरे पर कह रहा हूं कि अगर किसी एक नेता के खिलाफ जनता में सबसे ज्यादा गुस्सा है तो वे है नीतीश कुमार। आप किसी भी वर्ग से बात कीजिए, किसी सामान्य नेता से बात कीजिए, पब्लिक से बात कीजिए, नीतीश कुमार के अपने सपोटर, वोटर और पार्टी के नेताओं से बात कीजिए हर आदमी आज नीतीश कुमार के खिलाफ अपशब्द और गलत बात कह रहा है। ऐसा मत समझिए कि बिहार की जनता समझती नहीं है। यही नीतीश कुमार हैं जिन्हें 2010 में इनके नाम और चेहरे पर बिहार की जनता ने 206 विधायकों को जिताया था और आज यही नीतीश कुमार हैं, जिनके 42 विधायक जीते हुए हैं। हारने की डर से भाजपा की शरण में गए हैं। अगर मोदी जी और भाजपा का साथ नहीं रहा तो फिर इनका खाता भी नहीं खुलेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news