Friday, September 27, 2024

उपेंद्र कुशवाहा का सीएम पर निशाना, बोले- मुखिया का भी चुनाव नहीं जीत सकते नीतीश

पटना। RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार मुखिया का भी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए का हिस्सा है। वो NDA में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे। बिहार में NDA सभी 40 सीटें पर चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

मरने के बाद कुर्सी लेकर जायेंगे नीतीश

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में RLJD द्वारा आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। लेकिन अब तो वो मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते। मरने के बाद कोई कुछ लेकर नहीं जाता लेकिन नीतीश कुमार कुर्सी लेकर जाना चाहते हैं।

अध्यक्ष बनने पर उठाया सवाल

इस दौरान कुशवाहा ने नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नीतीश पहले कहते थे कि सीएम के पद पर रहकर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन आज मजबूरी में फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। मैंने पहले ही कहा था कि जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रहे हैं उसे एक दिन हटाना पड़ेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news