Friday, September 27, 2024

कोल्ड से अगले 3 दिन तक नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट जारी

पटना। बिहार में सर्दी का सितम जारी है। कोहरे और कड़ाके के ठंड के चलते लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस, ट्रेंन, फ्लाइट रद्द की जा रही है। वहीं प्रदेश में अगले तीन दिन तक कोई राहत नहीं मिलेगी। इसे लेकर मौसम विभाग 20 से ज्यादा जिलों में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है।

तापमान में तेजी से आई गिरावट

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई शहरों में बारिश की संभावना भी बताई गई है। भारतवर्ष के हिमालय एवं उसके आसपास के तराई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबाजी का असर बिहार के जिलों में बढ़ रहा है। पिछले 3 दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर जमीन से लेकर हवा तक देखा जा रहा है। ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक की कई उड़ाने मौसम के कारण जहां एक तरफ रद्द की गई है। वहीं कई ट्रेनें लेट पहुंची है।

पटना समेत इन जिलों का तापमान गिरा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पटना सहित 12 जिले जिनमें गया, फारबिसगंज, मुजफ्फरपुर, सबौर, जमुई, गोपालगंज, वैशाली, बांका, औरंगाबाद, सिवान एवं कैमूर सोमवार को भीषण शीत दिवस रहा। पटना सहित एक दर्जन शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

गया एवं पूर्णिया जिले मे बहुत घना कुहासा

6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर, मोतिहारी व बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस नवादा में दर्ज किया गया। गया एवं पूर्णिया जिले मे बहुत घना कुहासा जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भागो के कुछ स्थानों मे घना कुहासा छाए रहने की संभावना है। राज्य के शेष भागों के कुछ स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है। आने वाले 20 जनवरी तक बिहार के कुछ स्थानों पर शीत दिवस का पूर्वानुमान है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news