Friday, September 27, 2024

राजद के दही-चूड़ा, नीतीश को लालू का तिलक…उपेंद्र कुशवाहा ने खूब लिए मजे

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को अपने पटना स्थित आवास पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया। इसमें NDA के लगभग सभी नेता पहुंचे। मौके पर आरएलजेडी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने राबड़ी आवास पर हुए दही-चूड़ा भोज को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

ये है मामला

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर कब तक उनको तिलक लगता रहेगा? दरअसल इस बार सियासी गलियारों में चर्चा है कि लालू यादव के यहां नीतीश कुमार दही-चूड़ा खाने पहुंचे तो पहले की तरह बात नहीं दिखी। लालू यादव ने नीतीश कुमार को दही का तिलक नहीं लगाया। इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को यह बात भूल जानी चाहिए। उनको अब कितने दिन तक तिलक लगता रहेगा। बिहार में बहुत लोग हैं और अब उन्हें तिलक लगेगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने शेयर की तस्वीरें

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एनडीए के हमारे साथी एवं लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर आज आयोजित चूड़ा दही भोज में शामिल हुआ। इस मौके पर चिराग पासवान जी की माता रीना पासवान जी के साथ–साथ हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से भी सुखद मुलाकात हुई।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news