Friday, September 20, 2024

तेजस्वी यादव ने आधी रात को हाजीपुर सदर अस्पताल में मारा छापा, मचा हड़कंप

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव आधी रात को हाजीपुर सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। रात के एक बजे तेजस्वी यादव ने करीब 2 घंटे तक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां का गार्ड सोता हुआ दिखाई पड़ा जिसे देखते हुए डिप्टी सीएम ने उसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया और सुरक्षा एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा।

गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई

साथ स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने ड्यूटी से गायब दिखे डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों से बात की और उनका फीडबैक लिया। इसके अलावा अस्पताल के साफ़-सफाई का भी जायजा लिया। तेजस्वी को जहां -जहां गंदगी दिखाई दी उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए साफ़ करने को कहा। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर हरी प्रसाद को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि नाईट ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाये।

कमियां पूरी करने की जरूरत

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो हम पॉलिसी बनाते हैं, पैसा खर्च करते हैं क्या उसका सही से उपयोग किया जा रहा है या नहीं, लोगों को उसका फायदा हो रहा है या नहीं ये बहुत महत्वपूर्ण है। जमीनी सच्चाई तब तक नहीं पता चलेगी जब तक आप खुद जाकर उसे ना देखें। कई चीजों में सुधार हुआ है लेकिन जिनमें कमियां हैं उन कमियों को ढूंढ कर उन्हें पूरा करने की जरूरत है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news