Thursday, September 19, 2024

राम मंदिर पर विवादित बयान ने पकड़ा तूल, चंद्रशेखर यादव पर पटना में FIR दर्ज

पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर दिए विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। चंद्रशेखर के खिलाफ राजधानी पटना में FIR दर्ज कराई गई है। हिंदू शिवभवानी सेना की तरफ से पटना के कोतवाली थाना में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। संगठन ने प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा मंत्री को नीतीश कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की गई है।

जानिए क्या था मामला

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा था कि अगर आपको चोट लगेगी तो आप कहां जाएंगे? मंदिर या अस्पताल? अगर आप शिक्षा चाहते हैं और अधिकारी, विधायक या सांसद बनना चाहते हैं तो क्या आप मंदिर जाएंगे या स्कूल जाएंगे? फ़तेह बहादुर सिंह (राजद विधायक) ने वही बात कही जो सावित्रीबाई फुले ने कही थी। इसमें क्या गलत है? उन्होंने सावित्रीबाई फुले का हवाला दिया। क्या शिक्षा आवश्यक नहीं है?

मंदिर को बताया शोषण स्थल

चंद्रशेखर यादव ने आगे कहा कि हमें छद्म हिंदुत्व और छद्म राष्ट्रवाद से सावधान रहना चाहिए। जब भगवान राम हममें से प्रत्येक में व्याप्त हैं, तो हम उन्हें खोजने के लिए कहां जाएंगे?जो स्थलें निर्धारित की गई हैं उन्हें शोषण का स्थल बनाया गया है, जिसका उपयोग समाज में कुछ षड्यंत्रकारियों की जेबें भरने के लिए किया जाता है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news