Friday, September 27, 2024

Bihar Weather: पटना सहित 18 शहरों के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पटना। बिहार में पछुआ की गति काफी तेज हो गई है। रविवार को राज्य के 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को भी राज्य के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। कई शहरों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया।

येलो अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी भागों के कुछ इलाकों पर बहुत घना कोहरा रहा। जबकि पटना समेत अन्य भागों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

भागलपुर रहा ठंडा

4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। रविवार को पटना सहित 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड का असर बना रहा। 11.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर सबौर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

6 दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री वृद्धि

वहीं, रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बीते छह दिनों के दौरान तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दो जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, पटना सहित 23 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज व 20.7 डिग्री सेल्सियस राजधानी में दर्ज किया गया।

कई इलाकों मे हुई बारिश

बता दें, गया के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। गया के शेरघाटी में 1.2 मिमी, गया एयरपोर्ट में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया में बहुत घने कोहरे का प्रभाव रहा। वहीं, भागलपुर पटना, समेत अन्य भागों में घना कोहरा छाए रहा। आसपास इलाकों में वर्षा होने के कारण पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप का असर कम होने के कारण दिन भर ठंड की स्थिति रही।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news