Friday, September 27, 2024

राम मंदिर पर लोग हो रहे गुमराह, मुगलों ने नहीं अंग्रेजों ने लूटा देश: मंत्री अशोक चौधरी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुगलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जमुई में एक कार्यक्रम में पहुंचें मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुगलों ने इस देश को नहीं लूटा है। उन्होंने हमारे देश में राज किया पर सब कुछ छोड़ कर चले गए थे। इस देश को अंग्रेज लूट कर ले गए। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा।

धर्म के नाम पर गुमराह कर रही

उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ पार्टियां लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही हैं। वह हर सुबह उठकर भगवान का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि क्या भरोसा वह किसी दिन अजमेर शरीफ जाएं और उनका मन इस्लाम कबूल करने का हो जाए। वो किसी दिन भगवान महावीर के जन्म स्थान जाएं और जैन धर्म को स्वीकार कर लें।

टाइगर अभी जिंदा है

उन्होंने आगे कहा कि बेहतर यह होता है कि बीजेपी मंदिर निर्माण के साथ-साथ लोगों के रोजगार की बात करती। देश में आज बड़ा तबका गरीबी रेखा के नीचे है लेकिन उसकी बात नहीं हो रही है। वहीं जदयू की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह से सुरक्षित है। लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है कि लीडरशिप कमजोर हो रहा है। यह सब फालतू का गप्प है। नीतीश जी मजबूती के साथ खड़े है। हम इतना ही कहेंगे कि टाइगर अभी जिंदा है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news