Friday, September 20, 2024

नीतीश कुमार बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ललन सिंह ने इस वजह से दिया इस्तीफा

पटना। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की कमान संभाली। नीतीश कुमार ने पार्टी के सदस्यों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए अध्यक्ष पद को स्वीकार किया। बता दें कि सीएम नीतीश इससे पहले 2016 से लेकर 2020 तक जदयू के राष्ट्रीय अध्य्क्ष रह चुके हैं।

इस वजह से ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

वहीं ललन सिंह के इस्तीफे की वजह लोकसभा चुनाव है। दरअसल ललन सिंह ने मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि ललन सिंह ने ही नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए रखा था। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की आग्रह पर नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष बने। सभी सदस्यों की इच्छा थी कि नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्य्क्ष बने।

प्रदेश के बाद अब देश पहचानेगा

इधर मीटिंग से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर नीतीश कुमार के पोस्टर लगे। जिसमें लिखा गया कि अगर गठबंधन को जीत चाहिए तो फिर नीतीश कुमार का चेहरा होना चाहिए। कल भी दिल्ली जदयू दफ्तर के बाहर नीतीश कुमार के नाम के पोस्टर लगे थे। जिसमें कहा गया था कि प्रदेश ने पहचाना अब देश भी पहचानेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news